फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारिक मंसूर बने 'AMU' के नए वीसी, जल्द संभालेंगे कार्यभार

Thu, 04 May 2017 12:22 PM IST
amarujala.com- presented by: शिवेन्दु शेखर
विज्ञापन
तारिक मंसूर
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने बुधवार को तारिक मंसूर को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का नया वाइस चांसलर नियुक्त किया है। इससे पहले मंसूर यूनिवर्सिटी के ही जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के रूप में कार्यरत थे।  
विज्ञापन


तारिक मंसूर एएमयू के मौजूदा वीसी लेफ्टिनेंन्ट जनरल जमीरुद्दीन शाह की जगह लेंगे। जमीरुद्दीन शाह 17 मई को सेवा निवृत्त होने वाले हैं जिसके बाद तारिक मंसूर यूनिवर्सिटी का कार्यभार देखेंगे। तारिक पिछले 35 सालों से यूनिवर्सिटी में कार्यरत हैं।  

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक तारिक ने कहा कि, "मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और न ही इस बाबत मुझे कोई सरकारी आदेश ही मिला है। " 

मनसूर का चयन तीन लोगों की लिस्ट में से किया गया था जो कि यूनिवर्सिटी ने 2 महीने पहले यूनियन एचआरडी मिनिस्ट्री को भेजा था। तारिक मंसूर के अलावा अबु सलेह शैरिफ, एग्जीक्यूटिव प्रोफेसर और चीफ स्कॉलर, यूएस-इंडिया पॉलिसी इंस्टीट्यूट, वाशिंगटन और शाहिद जमील, सीईओ, वेलकम ट्रस्ट एंड डीबीटी इंडिया एलायंस का नाम लिस्ट में मौजूद था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पदभार ग्रहण करने के बाद उनका पहला काम होगा यूनिवर्सिटी के अकादमिक, रिसर्च, फाइंनेंसियल,और इंफ्रास्ट्रक्चर ऑडिट को पूरा करवाना।     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें