फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला रू-ब-रूः नीरज अग्रवाल ने मथुरा को शिक्षा के क्षेत्र में दिलाई विश्वस्तरीय पहचान

Tue, 31 May 2016 08:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
GLA university
विज्ञापन
अमर उजाला की एक्सक्लूसिव मुहिम रूबरू में पहले ही टॉक शो पर हम आपको जीएलए के कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल से रूबरू करवा रहे हैं। जीएलए की आधारशिला कहे जाने वाले नीरज शुरू से ही छात्रों के बीच लोकप्रिय रहे हैं। चाहें वो पढ़ाई के मामले में हो या संस्थान में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के मामले में, नीरज हमेशा ही अव्वल रहे हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला के इस नए टॉक शो की शुरूआत भी जीएलए से की गई है ताकि लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में लगे इस समर्पित शिक्षाविद की प्रतिभा को जानने का मौका मिले। 

रूबरू में नीरज ने बताया कि ये यूनिवर्सिटी छात्रों को इतना काबिल बनाती है जिससे वो आईआईटी और एनआईटी के छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सकें। यहां के फैकल्टी मेंबर अपने क्षेत्रों के माहिर हैं। प्रोफेशनल कोर्सों को करने के पीछे छात्रों का मकसद होता है कि वो बेहतर प्लेसमेंट पाकर अपनी जिंदगी बना सकें। इसके लिए ये यूनिवर्सिटी छात्रों को प्लेसमेंट ओरिएंटेड माहौल देती है। प्लेसमेंट की तैयारी के लिए अलग से क्लासेस चलती हैं, जो छात्रों को बेहतर प्लेसमेंट पाने में मदद करती है। 
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल छात्रों, विशेष रुप से लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित करते रहे हैं। संस्थान को सफलतापूर्वक चलाने के साथ-साथ वो सभी छात्रों की जरुरतों का पूरा ध्यान रखते हैं। इसके लिए वो समय-समय पर छात्रों से बातचीत भी करते हैं।  रुबरु में जी एल ए के छात्रों ने भी नीरज की जमकर तारीफ की। 
विज्ञापन

देखें ट्रेलर...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें