इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय ने UGAT (यूजीएटी), PGAT (पीजीएटी) एवं CRET (क्रेट) की प्रवेश परीक्षा के लिए तिथियां घोषित कर दी हैं। इसके साथ विवि प्रशासन ने इस बार प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की फीस में सालाना 2051 रुपये की बढ़ोतरी करके तगड़ा झटका भी दे दिया है। यूजीएटी में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी इस बार 2975 रुपये फीस भरेंगे और जिन विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल वाले विषय भी होंगे, उन्हें 150 रुपये अतिरिक्त देना होगा।
पिछले वर्ष तक यूजीएटी की फीस मात्र 924 रुपये थी जबकि प्रैक्टिकल वाले विषय लेने पर पहले भी 150 रुपये ही फीस थी। हालांकि इस बार विद्यार्थियों का बीमा भी किया जाएगा, जिसकी रकम फीस में ही जुड़ी होगी।