फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AICTE- हर साल 8 लाख इंजीनियर्स में से 5 लाख बेरोजगार रह जाते हैं

Thu, 20 Apr 2017 04:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिवेन्दु शेखर
विज्ञापन
राज्य इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) की रिपोर्ट ने इंजीनियर बनकर अच्छी नौकरी का सपना देखने वाले छात्रों के के अरमानों पर पानी फेर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार देश भर के सरकारी और निजी इंजीनियरिंग कालेजों से बीटेक, बीई की डिग्री लेकर बाहर निकलने वालों में से सिर्फ 40 फीसदी छात्रों को ही नौकरी मिल पाती है, जबकि 60 फीसदी युवाओं के हाथ बेरोजगारी ही लगती है।
विज्ञापन


AICTE की रिपोर्ट में कहा गया कि देश में हर साल आठ लाख छात्र बीटेक की डिग्री लेते हैं। इसमें 3.2 लाख छात्रों को ही रोजगार मिलता है, जबकि 4.8 लाख युवा बेरोजगार रह जाते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि देश में 3200 से अधिक संस्थाएं समर इंटर्नशिप कराती हैं लेकिन मात्र 15 फीसदी इंजीनियरिंग छात्र इसमें हिस्सा लेते हैं। इस पर रिपोर्ट बीबीएस इंजीनियरिंग के निदेशक डॉ. सीपी सिंह ने कहा कि यह तकनीकी संस्थानों के लिए चेतावनी है।

चालू दौर में इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर साइंस को छोड़ दिया जाए तो दूसरी ब्रांच के युवाओं के लिए नौकरी के अवसर कम हैं। उन्होंने बताया कि सिविल, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स वालों को अपनी ब्रांच में नौकरी नहीं मिल रही है। बताया कि टूजी स्कैम से पहले इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में नौकरी मिल रही थी, सिविल, मैकेनिकल वालों को टावर आदि बनाने के काम में लगाया जाता था, अब वह भी बंद हो गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन की तैयारी...

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Source
इंजीनियरिंग की पढ़ाई के स्तर में लगातार गिरावट को देखते हुए मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से तकनीकी शिक्षा में बड़ा फेरबदल करने की तैयारी है। इस बदलाव के तहत जनवरी 2018 में सभी तकनीकी संस्थानों के लिए नेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (एनईईआई) कराने की योजना है।

साथ ही नए इंस्टीट्यूट की मान्यता देने के लिए वार्षिक शिक्षक प्रशिक्षण को आवश्यक किया जाएगा। अगले वर्ष नेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन, नेशनल टेस्टिंग सर्विस (एनटीएस) की ओर से कराया जाएगा। पूरी तरह से ऑनलाइन होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें