फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE के रिजल्ट के बाद तेजी से बढ़ी DU में एडमिशन प्रक्रिया

Mon, 29 May 2017 09:18 AM IST
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
CBSE के 12वीं के नतीजे घोषित होने के बाद ही डीयू में आवेदनों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। छात्र रिजल्ट आने के बाद फॉर्म भरने में जल्दबाजी शुरू कर चुके हैं। ऐसे में उनको सलाह दी गई है कि फॉर्म भरते समय अपने अकादमिक रिकॉर्ड का ध्यान रखें और आवेदन की सभी जानकारियों को ठीक से भरें।
विज्ञापन


डीयू के डिप्टी डीन गुरुप्रीत सिंह  टुटेजा ने कहा है कि छात्रों के पास डीयू में आवेदन करने के लिए अभी 12 जून तक का समय है क्योंकि ज्यादातर छात्र फॉर्म भरने में जल्दबाजी करेंगे और ऐसे में कई गलतियां होंगी।

उन्होंने बताया कि इस बार फर्जीवाड़ा रोकने और आवेदकों की मदद के लिए सीबीएसई के साथ अकादमिक रिकॉर्ड्स रिकॉर्ड शेयर करने का करार किया गया है। जैसे कि जब छात्र आवेदन के दौरान अपना रोल नंबर, पास होने वाला वर्ष और परीक्षा बोर्ड डालेंगे तो उसके अंक अपने आप फॉर्म में आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें