फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन यूनिवर्सिटीज में होने वाले है एडमिशन, अप्लाई करें

Mon, 15 Dec 2014 11:19 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने विभिन्न प्रोग्रामों में दाखिले के लिए 2015 में संचालित होने वाली प्रवेश परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा की है।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी में दाखिला प्रवेश परीक्षा में सफल होने पर ही दिया जाएगा।
मुख्य प्रोग्राम- एमबीबीएस, बीडीएस, बी.ए एलएल.बी, एमबीए, पीजी डिप्लोमा, बी.एड, बी टेक, बी.आर्क
परीक्षा की तिथि
एमबीबीए/बीडीएस- 26 अप्रैल 2015
बी.ए एलएल.बी- 10 मई 2015
एमबीए/पीजी डिप्लोमा- 10 मई 2015
बी.एड- 10 मई 2015
बी.टेक/बी.आर्क- 17 मई 2015
अधिक जानकारी के लिए यूनिवर्सिटी की वेबसाइट http://www.amu.ac.in/ पर लॉगऑन कर सकते हैं।

मणिपाल यूनिवर्सिटी
यहां विभिन्न पूर्वस्नातक और स्नातकोत्तर कोर्स में दाखिले के लिए अधिसूचना जारी की गई है।
कोर्स- बी.टेक, बी.आर्क, एमबीबीएस, बीडीएस, बीएचएम, एमए, एम.टेक
योग्यता- पूर्वस्नातक कोर्स करने के इच्छुक उम्मीदवार संबंधित कोर्स से किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 उत्तीर्ण किया हुआ हो। जबकि स्नातकोत्तर कोर्स के उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित कोर्स में बैचलर डिग्री हो।
चयन प्रक्रिया- उम्मीदवार का चयन उनके प्रवेश परीक्षा में आए अंक, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया- सभी इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अंतिम तिथि- आवेदन पत्र जमा कराने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2015 है। अधिक जानकारी के लिए आप मणिपाल यूनिवर्सिटी में संपर्क कर सकते हैं।
संपर्क - मणिपाल यूनिवर्सिटी
माधव नगर, मणिपाल, कर्नाटक
फोन- 0820 - 2571978
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें