फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी, नर्सिंग पाठ्यक्रमों में बढ़ेंगी 280 सीटें

Fri, 19 Dec 2014 01:13 PM IST
देहरादून/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले सत्र से विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव पर सात नर्सिंग कालेजों को चिकित्सा शिक्षा विभाग ने (अनापत्ति प्रमाणपत्र) एनओसी दे दी है। इससे प्रदेश में नर्सिंग पाठ्यक्रमों की 280 सीटें बढ़ेंगी। हालांकि दो कालेजों को एनओसी नहीं मिली है। जिन्हें एनओसी मिली है, वह भारतीय नर्सिंग परिषद (आईएनसी) की अनुमति के बाद बढ़ी सीटों पर प्रवेश दे पाएंगे।
विज्ञापन

निजी कालेजों ने एएनएम (आक्सिलरी नर्सिंग एंड मिडवाइफरी), जीएनएम (जनरल नर्सिंग एडं मिडवाइफरी), बीएससी और एमएससी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन किया था। चिकित्सा शिक्षा विभाग से अनापत्ति के बाद प्रदेश में जीएनएम की 110 सीटें, एएनएम की 60, बीएससी की 40 और पोस्ट बेसिक बीएससी की 70 सीटें बढ़ेंगी। गुरु राम राय नर्सिंग कालेज देहरादून और सीएमएसआईएस कुआंवाला में सीट वृद्धि प्रस्ताव निरीक्षण के बाद अस्वीकृत किए गए। विभाग के अपर सचिव नीरज खैरवाल ने बताया कि दो संस्थानों को सीटें बढ़ाने की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन

इन कालेजों में बढ़ेंगी सीटें
•चिन्मय एडवांस रिसर्च एजूकेशनल बहादराबाद - जीएनएम की 30 से 50, एनएनएम की 30 से 50 और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग में 40 सीटें।
•द्रोण कालेज आफ नर्सिंग रुद्रपुर - जीएनएम की 30 से 50 और एएनएम के नए पाठ्यक्रम में 30 सीटें।
•आरोग्य नर्सिंग कालेज करौंदी भगवानपुर- दो नए पाठ्यक्रम में 20, बीएससी नर्सिंग में 20 सीटेें।
•सूरजमल अग्रवाल कन्या महाविद्यालय, कालेज आफ नर्सिंग किशनपुर हल्द्वानी- दो नए पाठ्यक्रम में जीएनएम और बीएससी नर्सिंग की 20-20 सीटें।
•हरबर्टपुर क्रिश्चियन अस्पताल- जीएनएम की 20 से 30 सीटें।
•श्री स्वामी भूमानंद धर्मार्थ चिकित्सालय ज्वालापुर- पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के नए कोर्स की 30 सीटें।
•स्वास्तिक नर्सिंग कालेज खटीमा- एएनएम में 10 और जीएनएम में 20 सीटें बढ़ेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें