Career Option For Girls After Class 12th: बारहवीं के बाद कोर्स चयन में अब इंजीनियरिंग, मेडिकल या सीए वाली बात नहीं रही। आज का दौर नए और जबर्दस्त कॅरिअर के मौके लेकर आया है, खासकर छात्राओं के लिए। अगर आप कुछ अलग, नया और भविष्य में अपनी पहचान बनाने वाला कॅरिअर चुनना चाहती हैं, तो बारहवीं के बाद आपके पास पारंपरिक पढ़ाई से हटकर कोर्स चयन करने के शानदार विकल्प मौजूद हैं। हालांकि, भारत में उपलब्ध हर कोर्स लड़कियों के लिए भी है, लेकिन कुछ खास तौर पर डिजाइन किए गए हैं, जिनमें वे सफल हो सकती हैं और आगे बढ़ सकती हैं। ऐसे ही कुछ कोर्सेज की चर्चा यहां की गई है।
आज सब कुछ ऑनलाइन हो गया है, जिसमें वेबसाइट को गूगल पर रैंक कराना, जिसे सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (एसीईओ) कहा जाता है, मजेदार वीडियो बनाना या लोगों को आकर्षित करने वाले ब्लॉग लिखना शामिल है। हर कंपनी और ब्रांड को अपनी ऑनलाइन पहचान बनानी होती है। ऐसे में डिजिटल मार्केटिंग और कंटेंट क्रिएशन कोर्स करके आप घर बैठे काम कर सकती हैं और अपने क्लाइंट्स खुद चुनकर खूब कमा सकती हैं। इसके लिए आप 12वीं के बाद डिप्लोमा या तीन से छह महीने का सर्टिफिकेशन कोर्स कर सकती हैं।