फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'10वीं और 12वीं के बाद क्या करें', अब इसकी टेंशन छोड़िए यहां मिलेगा पूरा गाइडेंस

Wed, 03 Jan 2018 12:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य के विद्यालयों में कक्षा 9 और 12 के छात्रों को विषयों की पढ़ाई के साथ अब कैरियर काउंसिलिंग भी कराई जाएगी। छात्रों को यह जानने के लिए किसी के मशविरे की जरूरत नहीं पड़ेगी कि हाई स्कूल, इंटर करने के बाद वे कौन-सा कैरियर चुनें या फिर किस कोर्स में प्रवेश लें।

विज्ञापन


नए साल के दूसरे दिन शिक्षा विभाग ने उन्हें एक तोहफा और दे दिया है। कैरियर चयन और आगे की पढ़ाई के संबंध में छात्रों को जानकारी देने के लिए एससीईआरटी के पोर्टल पर नया लिंक ‘जिज्ञासा..आप पूछें, हम बताएं’ शुरू हो गया। मंगलवार को विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने सचिवालय में यह लिंक लांच किया।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने लांचिंग कार्यक्रम में कहा कि छात्रों को सही समय पर कैरियर के संबंध में इस लिंक से जानकारी मिल जाएगी। इससे वे समय से अपने भविष्य की दिशा तय कर सकेंगे।
विज्ञापन


एससीईआरटी के पोर्टल पर जोड़े गए इस नए फीचर से छात्रों को बहुत फायदा मिलेगा। खासतौर पर पर्वतीय जिलों के छात्रों के लिए यह बहुत उपयोगी रहेगा। जानकारी न होने पर छात्र भविष्य के लिए निर्णय नहीं ले पाते।

उन्हें कोई काउंसलर भी नहीं मिलता। इससे भटकाव की स्थिति पैदा हो जाती है। अगर कोई छात्र हाईस्कूल और इंटर के आगे पढ़ना नहीं चाहता और कोई कोर्स करना चाहता है तो उसे लिंक से यह पता चल जाएगा कि वह कौन सा कोर्स कर सकता है जो रोजगार का जरिया बनेगा।

ऐसे जाएं लिंक पर

अगर कोई छात्र बीए करना चाहता है तो लिंक से यह पता चल जाएगा कि बीए की डिग्री वह किस-किस क्षेत्र में ले सकता है। इसमें बीए के 14 क्षेत्र दिए गए हैं। इसी तरह ग्रेजुएशन की विभिन्न डिग्रियां एक क्लिक में उसके सामने आ जाएंगी। इसके साथ ही आईटीआई से लेकर जेईई समेत विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं आदि की पूरी जानकारी उसे मिल जाएगी।

परीक्षाएं कब होती हैं? संबंधित कोर्स  की अधिक जानकारी के लिए वह किस वेबसाइट पर जाए आदि पूरा ब्यौरा उपलब्ध रहेगा। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के मॉडल पेपर भी लिंक पर अपलोड किए गए हैं। इन पेपरों के माध्यम से परीक्षा के प्रश्नों की प्रकृति को समझा जा सकता है।

ऐसे जाएं लिंक पर
एससीईआरटी के पोर्टल www.scertuk.gov.in पर जाकर कैरियर काउंसलिंग एंड गाइडेंस लिंक से जिज्ञासा पर जाएं।

स्कूलों में हर शनिवार को होगी काउंसलिंग
विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को स्कूलों में लिंक की सामग्री पर चर्चा होगी। कक्षा 9 से 12 के बच्चों की कैरियर काउंसलिंग होगी। इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त होगा। इसके संचालन अभिलेखों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित प्रधानाचार्य की होगी। अगर कहीं नेट की समस्या है तो हार्ड कॉपी में सामग्री डाउनलोड कर लें। इस संबंध में एससीईआरटी प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को प्रशिक्षण देगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम से लाभ

छात्र-छात्राओं ने दी थी अफसरों को सलाह
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर जब आईएएस अधिकारी स्कूलों के निरीक्षण के लिए गए थे तो छात्र-छात्राओं ने उन्हें यह दिक्कत बताई थी। उनका कहना था कि उन्हें पता नहीं रहता कि इंटर के बाद किसी कोर्स में प्रवेश लें, कौन सा कैरियर चुनें? प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में जानकारी कहां से लें। छात्राओं ने यह दिक्कत सचिव विद्यालयी शिक्षा डॉ. भूपिंदर कौर औलख को भी बताई थी।

उपलब्ध सेवाएं
-कला, विज्ञान एवं वाणिज्य विषय क्षेत्रों के अंतर्गत रोजगार संभावनाओं से अवगत कराना
-विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में जानकारी
-balsakhascertuk@gmail.com के माध्यम से छात्रों, अध्यापकों द्वारा सहायता संपर्क
-परीक्षाओं के लिए स्व परीक्षण सुविधा

कार्यक्रम से लाभ
-प्रतियोगिताओं के लिए एक ही पोर्टल सभी सूचनाएं आसानी से प्राप्त होंगी
-प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियां, अर्हता आदि की जानकारी मिलेगी
-अध्यापकों और विद्यार्थियों का संवेदीकरण
-सामग्री को डाउनलोड करके दूसरे स्थानों पर देखना संभव
-गुणवत्ता परक शिक्षा के वातावरण सृजन में सहायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें