फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Campus Diaries: डीयू के सेंट स्टीफंस कॉलेज में शॉर्ट्स पहनने पर रोक, नए सत्र से लागू हुआ ड्रेस कोड

Thu, 30 Jul 2026 03:00 PM IST
Shahin Praveen अमर उजाला ब्यूरो

सार

DU: दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध सेंट स्टीफंस कॉलेज ने नए शैक्षणिक सत्र के साथ छात्रों के लिए नया ड्रेस कोड लागू कर दिया है। कॉलेज प्रशासन ने कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय और अन्य शैक्षणिक क्षेत्रों में शॉर्ट्स पहनकर आने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
DU St Stephens College - फोटो : official Site
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU St Stephens College: दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध सेंट स्टीफंस कॉलेज ने नए सत्र की शुरुआत के साथ नए छात्रों के लिए नया ड्रेस कोड लागू कर दिया है। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों के परिसर में कक्षाओं, ट्यूटोरियल कक्ष, प्रयोगशालाओं, चैपल, असेंबली हॉल, पुस्तकालय और डाइनिंग हॉल में शॉर्ट्स पहनकर आने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन


स्मोक फ्री परिसर, स्वच्छता और आईडी कार्ड अनिवार्य रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। प्राचार्य प्रो. सुसेन एलियास की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।

इस ड्रेस कोड को लेकर छात्रों ने आपत्ति उठानी शुरू कर दी है। उनका आरोप है कि कॉलेज उनके पसंद के कपड़े पहनने में हस्तक्षेप कर रहा है। कुछ इसे मोरल पुलिसिंग बता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि इस नियम से खिलाड़ी प्रभावित होंगे, क्योंकि वे शॉर्ट्स में ही प्रैक्टिस के लिए आते हैं। एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कालेज के फैसले पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि यह छात्रों की निजी स्वतंत्रता व संवैधानिक अधिकारों पर हमला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें