फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Campus Diaries: डीयू में बिना सीयूईटी दाखिले का मौका, किन दो कॉलेजों में 12वीं के अंकों से मिलेगा दाखिला?

Thu, 20 Aug 2026 11:18 AM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DU Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय के दो कॉलेजों में खाली सीटों को भरने के लिए 12वीं के अंकों के आधार पर दाखिले का मौका दिया जा रहा है। सीयूईटी स्कोर से सीटें नहीं भरने के बाद आवेदन विंडो खोल दी गई है।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU: दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामलाल कॉलेज व राजधानी कॉलेज में अब सीयूईटी से नहीं बारहवीं के अंकों के आधार पर दाखिला मिलेगा। बारहवीं की मेरिट से दाखिले लेने के कारण अब सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट) पर भी सवाल उठने लगे हैं। बाकी कॉलेजों में दाखिले सीयूईटी स्कोर से ही हो रहे हैं।

23 को जारी होगी मेरिट सूची

श्याम लाल कॉलेज ने 12 वीं कक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट आधारित बीएससी फिजिकल साइंस विद केमिस्ट्री, बीएससी फिजिकल साइंस विद इलेक्ट्रॉनिक्स और बीए हिंदी ऑनर्स में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक छात्र 19 से 21 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मेरिट सूची 23 अगस्त को प्रदर्शित की जाएगी। इसके बाद 24 और 25 अगस्त को दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

विज्ञापन


राजधनी कॉलेज में (12वीं के अंकों) मेरिट से दाखिले के लिए आवेदन 20 अगस्त से आवेदन किया जा सकेगा। कॉलेज की ओर से जारी सूचना के अनुसार खाली सीटों पर दाखिला कक्षा 12वीं के अंकों और सीटों की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन

24 और 25 को होगा दस्तावेजों का सत्यापन

कॉलेज में मेरिट आधारित दाखिले के तहत बीए ऑनर्स संस्कृत, बीएससी ऑनर्स फिजिक्स, बीएससी प्रोग्राम फिजिकल साइंस विद केमिस्ट्री, बीएससी प्रोग्राम एप्लाइड फिजिकल साइंस इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री तथा बीए प्रोग्राम (संस्कृत-इतिहास) में दाखिला दिया जाएगा। कॉलेज ने इन पाठ्यक्रमों में खाली सीटों की सूची भी जारी की है।

आवेदन पत्र कॉलेज की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके अलावा 20 से 24 अगस्त तक दोपहर 12 बजे तक प्राचार्य कार्यालय से भी आवेदन पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे। भरे हुए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त शाम पांच बजे है। कॉलेज के अनुसार मेरिट सूची 25 अगस्त को जारी की जाएगी। दस्तावेजों का सत्यापन, शुल्क भुगतान 27 व 28 अगस्त को होगा, जबकि शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 अगस्त निर्धारित की गई है। प्रोग्राम की पात्रता डीयू के स्नातक प्रवेश दिशा निर्देशों के अनुसार तय होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें