फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CA November Exam Date 2020: नवंबर में होने वाली सीए परीक्षा का टाइम टेबल जारी

Thu, 16 Jul 2020 02:49 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
स्टडी - फोटो : Social media
विज्ञापन

CA November Exam Date 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ( ICAI) ने सीए नवंबर एग्जाम 2020 की समय सारणी जारी कर दी है। आईसीएआई ने गुरुवार को आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा टाइम टेबल जारी किया। अभ्यर्थी cai.org के जरिए टाइम टेबल देख सकते हैं। टाइम टेबल के मुताबिक, इस साल नवंबर में होने वाली सीए की परीक्षाएं एक नवंबर से शुरू होंगी और 18 नवंबर तक चलेंगी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-TN 12th Results 2020: तमिलनाडु बोर्ड के बारहवीं कक्षा के नतीजे जारी, 92.34 फीसदी विद्यार्थी पास


आईसीएआई ने फाउंडेशन कोर्स, इंटरमीडिएट (पुराना और नया) और अंतिम पाठ्यक्रम परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी किया है। ये परीक्षाएं सभी दिनों में एकल-पाली में ही आयोजित कराई जाएंगी। परीक्षा दोपहर दो बजे से लेकर शाम 5 बजे तक होंगी। फाउंडेशन पेपर-3 व 4 की परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू होगी और 4 बजे तक चलेगी। सीए की परीक्षा देश में 207 शहरों में आयोजित की जाएगी। जबकि विदेशों में ये परीक्षा 5 शहरों में आयोजित होगी। परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू होगी और 25 अगस्त तक चलेगी। फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा 9, 11, 15 और 17 नवंबर को होगी। इंटरमीडिएट (आईपीसी) परीक्षा ग्रुप (1) 2,4,6 व 8 नवंबर को होगी। जबकि ग्रुप (2) परीक्षा 10 12 और 16 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परीक्षा तिथि
फाउंडेशन कोर्स  नवंबर 9, 11, 15 और 17, 2020

इंटरमीडिएट (आईपीसी) कोर्स एग्जामिनेन- ओल्ड स्कीम

नवंबर 2, 4, 6 व 8, 2020- ग्रुप I

नवंबर 10, 12, 16, 2020- ग्रुप II

इंटरमीडिएट कोर्स एग्जामिनेशन – न्यू स्कीम

नवंबर 2, 4, 6 व 8, 2020- ग्रुप I

नवंबर 10, 12, 16, 18, 2020- ग्रुप II

फाइनल कोर्स एग्जामिनेशन(ओल्ड एवं न्यू)

नवंबर 1, 3, 5  &, 2020- ग्रुप I

नवंबर 9, 11, 15 व 17, 2020- ग्रुप II

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें