सीए मई परीक्षा 2021 के लिए इंटर, फाइनल और पीक्यूसी पाठ्यक्रमों की परीक्षा तारीख जारी कर दी गई है। आईसीएआई ने सीए मई परीक्षा 2021 की तारीख जारी की है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) इंटरमीडिएट , फाइनल और पीक्यूएस ओल्ड और नए पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं का आयोजन 5 जुलाई से करेगा। इसे लेकर नोटिस जारी किया गया है। जिन अभ्यर्थियों को सीए मई सत्र की परीक्षा में उपस्थित होना है, वे आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org के जरिए नोटिस पढ़ सकते हैं। अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा।