स्कोरकार्ड में क्या-क्या देखें?
रिजल्ट जारी होने के बाद डाउनलोड होने वाली मार्कशीट में ये जानकारियां दर्ज होंगी-
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
- कुल अंक
- रिजल्ट की स्थिति (पास/फेल)
- न्यूनतम उत्तीर्ण अंक
परीक्षा में पास होने के लिए क्या है नियम?
सीए फाउंडेशन परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को केवल कुल अंक ही नहीं, बल्कि प्रत्येक विषय में भी न्यूनतम प्रदर्शन करना होता है। ICAI के नियमों के अनुसार, हर पेपर में कम से कम 40% अंक और सभी पेपरों को मिलाकर कुल 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इन दोनों शर्तों को पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को ही परीक्षा में सफल माना जाता है।
सीए फाउंडेशन, चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) कोर्स का पहला चरण है और इसे देश की सबसे प्रतिष्ठित पेशेवर परीक्षाओं में से एक माना जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों की अकाउंटिंग, बिजनेस लॉ, गणितीय एवं विश्लेषणात्मक क्षमता तथा अर्थशास्त्र से जुड़ी बुनियादी समझ का मूल्यांकन किया जाता है।