मॉक टेस्ट से तैयारी में कैसे मदद मिलेगी?
- मॉक टेस्ट उम्मीदवारों को अपनी तैयारी का सही आकलन करने में मदद करेगा।
- इससे उन्हें यह पता चल सकेगा कि किन विषयों और अध्यायों में अभी और तैयारी की जरूरत है।
इसके अलावा, तीन घंटे की तय समय-सीमा में प्रश्नपत्र हल करने की नियमित प्रैक्टिस से परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन बेहतर करने में मदद मिल सकती है।
उम्मीदवार मॉक टेस्ट को वास्तविक परीक्षा की तरह हल करने की कोशिश कर सकते हैं। इससे उन्हें प्रश्नपत्र पूरा करने की गति और अपनी तैयारी की स्थिति समझने में मदद मिलेगी।
मॉक टेस्ट में कैसे शामिल हों?
उम्मीदवार आईसीएआई के मॉक टेस्ट पोर्टल और बीओएस ज्ञान पोर्टल के माध्यम से मॉक टेस्ट में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए ये चरण अपनाने होंगे:
- सबसे पहले आईसीएआई के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- पहली बार पोर्टल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो छात्र पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना आईसीएआई पंजीकरण नंबर, जन्मतिथि और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
- पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद उपलब्ध विवरण की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।
- सीए फाइनल नवंबर 2026 मॉक टेस्ट और संबंधित प्रश्नपत्र चुनें।
- निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रश्नपत्र डाउनलोड करें।
- दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक तीन घंटे में मॉक टेस्ट पूरा करने की कोशिश करें।