पटियाला के नूर सिंगला बने टॉपर
सीए फाइनल मई 2026 टॉप 3 उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन किया। AIR 1 पर नूर सिंगला (पटियाला) रहीं, जिन्होंने 499 अंक (83.17%) हासिल किए। AIR 2 पर रितिज सराफ (हावड़ा) रहे, जिनके 475 अंक (79.17%) आए। वहीं AIR 3 पर सोहन अनिल मांजरेकर (डोंबिवली पूर्व) रहे, जिन्होंने 473 अंक (78.83%) प्राप्त किए।
कैसे बनते हैं चार्टर्ड अकाउंटेंट?
सीए बनने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को ICAI (Institute of Chartered Accountants of India) के तहत रजिस्ट्रेशन करना होता है। इसके बाद तीन चरणों की परीक्षा पास करनी होती है-सीए फाउंडेशन, सीए इंटरमीडिएट और सीए फाइनल। इन सभी चरणों में अकाउंटिंग, टैक्सेशन, ऑडिटिंग और फाइनेंस से जुड़े विषयों की गहरी समझ की जांच की जाती है।
सीए कोर्स के दौरान छात्रों को आर्टिकलशिप ट्रेनिंग भी करनी होती है, जो लगभग 2-3 साल की होती है। इसमें छात्रों को किसी चार्टर्ड अकाउंटेंट के under काम करके प्रैक्टिकल अनुभव मिलता है। जब छात्र सभी परीक्षाएं और ट्रेनिंग पूरी कर लेते हैं, तो वे ICAI के सदस्य बनकर आधिकारिक रूप से चार्टर्ड अकाउंटेंट बन जाते हैं।