इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने गुरुवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामले के मद्देनजर सीए परीक्षाओं को आयोजित करने में कठिनाइयां हो सकती हैं। शीर्ष अदालत अब इस मामले में अगली सुनवाई 10 जुलाई को करेगी। आईसीएआई ने शीर्ष अदालत से कहा है कि जुलाई में सीए की परीक्षाएं कराना मुश्किल है और ऐसे में उसे कुछ और वक्त चाहिए। संस्थान पहले ही परीक्षा की तारीख को कई बार आगे बढ़ा चुका है।
इसे भी पढ़ें-NEET & JEE Main 2020: परीक्षाओं पर फैसला जल्द, एचआरडी मंत्रालय जारी करेगा निर्देश
पहले यह परीक्षा 2 मई से होनी थी। लेकिन फिर इसकी तारीख को जून तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया था। सीए की परीक्षाएं दो बार आगे बढ़ चुकी हैं। अब ये परीक्षाएं 29 जुलाई से लेकर 16 अगस्त के बीच होनी है। आईसीएआई का कहना है कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों के बारे में भी तमाम राज्यों से बात की जाएगी और परीक्षा की संभावना का आंकलन किया जाएगा। पहले सीए की परीक्षाएं 2 मई से होनी थी। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मई से परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाकर जून में कर दिया था। संस्थान ने 2 मई से 18 मई तक निर्धारित की गई परीक्षाओं को स्थगित कर 19 जून से 4 जुलाई तक रखा था। लेकिन फिर इन परीक्षाओं को स्थगित कर जुलाई से अगस्त के बीच तारीख रखी गई थी।