फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2026: देश के हर जिले में खुलेंगे गर्ल्स हॉस्टल, मेडिकल शिक्षा को मजबूत करने पर भी फोकस

Sun, 01 Feb 2026 11:24 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Education Budget 2026: यूनियन बजट 2026-27 में शिक्षा क्षेत्र को लेकर बड़ा एलान किया गया है। सरकार ने शिक्षा, रोजगार और कौशल के लिए बजटीय प्रावधान करते हुए भविष्य की तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कौशल विकास और मेडिकल शिक्षा क्षेत्र को प्राथमिकता दी है। साथ ही, देश के हर जिले में महिला छात्रावास खोलने की भी घोषणा की गई है।
 
विज्ञापन
बजट 2026 में शिक्षा और रोजगार क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणाएं - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Union Budget 2026-27: मोदी सरकार ने शनिवार को अपना 15वां केंद्रीय बजट पेश किया। यह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लगातार 9वां बजट है। बजट में मेडिकल शिक्षा को प्राथमिक क्षेत्र के तौर पर रखा गया है, इसके साथ ही सरकार ने देश के हर जिले में महिला छात्रावास खोलने की बड़ी घोषणा भी की है। बजट में टियर-2 और टियर-3 कस्बों में कॉर्पोरेट मित्र बनाने की भी घोषणा की गई है, जिससे पेशेवर संस्थानों को सुविधा और प्रशिक्षण मिलेगा।

विज्ञापन


निर्मला सीतारमण ने इस बजट को 'युवा शक्ति से प्रेरित बजट' कहा। उन्होंने बताया कि यह पहला ऐसा बजट है जो कर्तव्य भवन में बना है। वित्त मंत्री ने अति आधुनिक तकनीक की आवश्यकता पर भी जोर दिया। एआई की आवश्यता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि एआई हमें अच्छी तरह आगे ले जाएगा। रोजगार सृजन में हमारी उत्पादकता को बढ़ाने की दिशा में सरकार काम कर रही है।

तकनीक और कुशल कार्यबल विकसित करने पर ध्यान

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "हम इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 शुरू करेंगे और साथ ही तकनीक और कुशल कार्यबल विकसित करने के लिए उद्योग-नेतृत्व वाले अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्रों पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे।

बजट की बड़ी घोषणाएं

  • 3 नए आर्युर्वेद कॉलेज खोले जाएंगे।
  • पांच विश्वविद्यालय टाउनशिप की बड़े औद्योगिक और लॉजिस्टिक गलियारों के पास स्थापना होगी।
  • STEM संस्थानों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाया जाएगा।
  • नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी की स्थापना होगी।
  • 20 प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर 10 हजार गाइड्स के कौशल बढ़ाने की योजना शुरू होगी। नेशनल डेस्टिनेशन डिजिटल नॉलेज ग्रिड स्थापित होगी।


यह भी पढ़ें: शिक्षा-रोजगार के लिए क्या बजट में क्या? सरकार के इस कदम से पैदा होंगे रोजगार के नए अवसर

विज्ञापन

AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब खोलने की तैयारी

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मुंबई द्वारा 15,000 माध्यमिक विद्यालयों तथा 500 महाविद्यालयों में AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब की स्थापना हेतु सहायता प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें: बजट 2026 में रोजगार क्षेत्र के लिए बड़े एलान, पांच साल में सरकार का ये लक्ष्य

 

विज्ञापन

बजट में शिक्षा और रोजगार के लिए क्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पिछले वर्षो में शिक्षा को कितना बजट मिला?

 
वर्ष बजट राशि (करोड़ रुपये)
2021‑22 93,224.31
2022-23 1,04,277.72
2023-24 1,12,899.47
2024-25 1,48,000.00
2025-26 1,28,650.05
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें