फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSSC इंटर स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा-2014 के प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 16 Dec 2020 01:20 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 25 दिसंबर को आयोजित की जाएगी
  • परीक्षार्थी वेबसाइट पर मौजूद फॉर्म-12 में परीक्षा संबंधी अन्य अहम सूचनाएं पढ़ सकते हैं
विज्ञापन
BSSC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा-2014 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली है और मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने के लिए सफलतापूर्वक आवेदन पत्र जमा किया है, वे अपना प्रवेश पत्र BSSC की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bih.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन


बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 25 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही परीक्षार्थी वेबसाइट पर मौजूद फॉर्म-12 डाउनलोड करके परीक्षा संबंधी अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करने के तरीके और सीधे लिंक के लिए आगे पढ़ें। 
 
विज्ञापन

एडमिट कार्ड
ऐसे करें डाउनलोड :
  1. बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट -bssc.bih.nic.in पर जाएं। 
  2. वेबसाइट के होमपेज पर, एडमिट कार्ड - इंटर लेवल कंबाइंड कॉम्पिटिटिव (मेन्स) परीक्षा- 2014 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. एक नया पेज दिखाई देगा, जिसमें आपका एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि, सिक्योरिटी पिन, पंजीकरण संख्या और पासवर्ड डालकर लॉगिन पर क्लिक करें।
  4. आपका बीएसएससी मेन्स एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
  6. प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें