राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा के परिणाम की घोषणा थोड़ी ही देर में की जाने वाली है। यह परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परिणाम जारी होने के बाद इसे राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। इसके अलावा आपको इस खबर में भी परीक्षा परिणाम की सीधी लिंक मिलेगी। सीधी लिंक के जरिए आप बेहद आसानी से अपना परिणाम देख पाएंगे।
इन वेबसाइट्स पर भी देख सकेंगे परिणाम
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
- rajresults.nic.in
BSER, RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Supplementary Result 2019: ऐसे देखें और डाउनलोड करें परिणाम
- सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी होने के बाद आप राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर सप्लीमेंट्री रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। यहां मांगी गई सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- सबमिट करते ही आपको आपका परिणाम स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट लेकर सुरक्षित रख लें।
गौरतलब है कि राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा जुलाई से लेकर अगस्त 2019 तक आयोजित की थी। इस परीक्षा में वे अभ्यर्थी शामिल हुए थे जो मुख्य बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषय में सफल नहीं हो पाए थे।