फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEH Admit Card 2023: हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं पूरक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 21 Jul 2023 03:16 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Haryana Board Class 10, 12 Supplementary Exam: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ने बीएसईएच पूरक परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
विज्ञापन
bseh admit card - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSEH Class 10, 12 Supplementary Exam Admit Card: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEh) ने कक्षा 10वीं, 12वीं की पूरक परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी कर दिया है। 27 जुलाई से शुरू होने वाली पूरक परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अब अपने प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड पूरक माध्यमिक परीक्षाएं 27 जुलाई से आयोजित की जानी हैं। वरिष्ठ माध्यमिक पूरक परीक्षा 26 जुलाई, 2023 को एक ही दिन आयोजित की जाएगी।

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।

  • एचबीएसई कक्षा 10 या कक्षा 12 प्रवेश पत्र लिंक पर क्लिक करें।

  • आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।

  • पूरक परीक्षा के लिए एचबीएसई कक्षा 12 प्रवेश पत्र स्क्रीन पर खुल जाएगा।

  • एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें और परीक्षा के दिन इसे अपने साथ रखें।

विज्ञापन

परीक्षार्थियों के लिए गाइडलाइंस

परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना आवश्यक है। एडमिट कार्ड में परीक्षार्थी और पर्यवेक्षक की तारीख-विशिष्ट संख्या होती है, इसलिए उम्मीदवारों को इसे लेमिनेट नहीं कराना चाहिए। प्रवेश पत्र पर हस्ताक्षर अवश्य होना चाहिए। एचबीएसई 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए, सभी उम्मीदवारों को अपने स्कूल ड्रेस में आना होगा और परीक्षा केंद्र पर अपना स्कूल आईडी कार्ड या आधार कार्ड लाना होगा। परीक्षा केंद्र के अंदर स्मार्टवॉच, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर और इसी तरह के अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग की अनुमति नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें