15 नवंबर तक करें आवेदन
बोर्ड ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 15 नवंबर कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in. पर जाकर 15 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सुधार विंडो 16 नवंबर को खुलेगी और 17 नवंबर, 2024 को बंद होगी।
आवेदन करते समय आधार नंबर की भी होगी जरूरत
बीएसईएच, हरियाणा ने 4 नवंबर को एचटीईटी 2024 आवेदन पत्र जारी किया था। एचटीईटी की पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार अब नई अंतिम तिथि तक आवेदन पत्र भर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरते समय अपना आधार कार्ड नंबर देना होगा।
अंतिम तिथि से पहले करें आवेदन: अधिकारी
बीएसईएच के एक अधिकारी ने कहा, "आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। यदि कोई उम्मीदवार एक स्तर के लिए एक से अधिक आवेदन करता है, तो उसका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। यदि उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी भी तकनीकी कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो वे हेल्पलाइन नंबर 8938001176, 8958001178 और ईमेल आईडी htethelpdesk@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।"
HTET 2024 Exam Dates: दिसंबर में होगी परीक्षा
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा एक राज्य स्तरीय परीक्षा है जो हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पीआरटी, पीजीटी और टीजीटी पदों के लिए उम्मीदवारों की पात्रता का आकलन करने के लिए आयोजित की जाती है। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 7 और 8 दिसंबर, 2024 को होने वाली है। यह परीक्षा दो शिफ्ट में ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट में पेपर 1 और दूसरी शिफ्ट में पेपर 2 परीक्षा में शामिल है।
परीक्षा पैटर्न
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और यह 150 मिनट तक चलेगी। यह पेन-एंड-पेपर प्रारूप में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट देखनी चाहिए। आवेदन करने का तरीका जानने के लिए
यहां क्लिक करें...