फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB Simultala Class 6 Result: बिहार सिमुलतला कक्षा छह के मेंस का रिजल्ट घोषित, देखें अपना परिणाम

Thu, 26 Mar 2026 03:07 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BSEB Simultala Class 6 Result OUT: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 की मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSEB Simultala Class 6 Result: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय (SAV) क्लास 6 प्रवेश परीक्षा 2026 की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में सफल हुए छात्रों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट biharsimultala.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


चयनित छात्रों को एडमिशन से पहले मेडिकल टेस्ट देना होगा, जिसकी जानकारी स्कूल द्वारा अलग से दी जाएगी।

विज्ञापन

मेरिट लिस्ट में 120 छात्रों का चयन

सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2026 की मेंस परीक्षा में कुल 120 छात्रों का चयन किया गया है। यह सभी चयनित छात्रों की मेरिट लिस्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है, जिसमें पास हुए छात्रों के नाम शामिल हैं। सिमुलतला आवासीय विद्यालय बिहार का एक प्रमुख सरकारी स्कूल है, जहां छात्रों को अच्छी शिक्षा के साथ फ्री रहने, खाने और अन्य सुविधाएं दी जाती हैं। कक्षा 6 में कुल 120 सीटें हैं, जिनमें 60 सीटें लड़कों और 60 सीटें लड़कियों के लिए तय की गई हैं।

एडमिशन से पहले होगा मेडिकल टेस्ट

सिमुलतला आवासीय विद्यालय (जमुई) की कक्षा 6 में एडमिशन के लिए 7 जनवरी 2026 को हुई मुख्य प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 26 मार्च 2026 को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल छात्र और उनके अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट biharsimultala.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट के आधार पर चुने गए छात्रों को स्कूल में एडमिशन लेने से पहले मेडिकल जांच करानी होगी। इस मेडिकल टेस्ट की जानकारी सिमुलतला विद्यालय के प्राचार्य द्वारा चयनित छात्रों को अलग से दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें