फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2026 के लिए मॉडल पेपर जारी, जान लें प्रश्न पैटर्न-मार्किंग स्कीम के नियम

Wed, 03 Dec 2025 01:06 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BSEB 2026 Class 10th-12th: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के लिए मॉडल पेपर जारी कर दिए हैं। इन मॉडल पेपर से छात्रों को प्रश्न पैटर्न, परीक्षा अवधि और मार्किंग स्कीम की पूरी जानकारी मिलती है, ताकि वे अपनी तैयारी को सही दिशा में कर सकें।
विज्ञापन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, BSEB - फोटो : Amar Ujala (Self)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Board Model Paper: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड मैट्रिक (10th) और इंटर (12th) परीक्षा 2026 के लिए सभी विषयों के मॉडल पेपर अपने आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी इन मॉडल पेपर्स को biharboardonline.com से डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार भी प्रश्नों की संख्या दोगुनी रखी गई है, लेकिन परीक्षार्थियों को केवल आधे प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।

विज्ञापन


सभी खंडों यानी- वस्तुनिष्ठ, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय में विकल्प दोगुने रखे गए हैं। मॉडल पेपर से विद्यार्थियों को प्रश्नों के पैटर्न, परीक्षा समय और मार्किंग स्कीम को समझने में मदद मिलेगी। छात्र इन मॉडल पेपर्स को biharboardonline.com से डाउनलोड कर सकते हैं।

मॉडल पेपर क्यों है जरूरी?

इससे पता चलता है कि परीक्षा में कितने सवाल होंगे, कितने नंबर के होंगे और कितने सवाल हल करने होंगे। मॉडल पेपर हल करने से छात्र सीखते हैं कि पूरे पेपर को समय में कैसे पूरा करें। कौन से सवाल ज्यादा अंक देते हैं और किस तरह से नंबर कटेंगे, यह समझ आता है। 

मॉडल पेपर हल करने से छात्र अपनी तैयारी की स्थिति और कमजोर हिस्सों को पहचान सकते हैं। वस्तुनिष्ठ, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय सवालों के पैटर्न को समझने में मदद मिलती है।

BSEB 10वीं और 12वीं मॉडल पेपर पैटर्न

कक्षा विषय/कुल मार्क्स कुल प्रश्न मल्टीपल चॉइस (MCQ) शॉर्ट आंसर लॉन्ग आंसर नोट्स
10वीं (मैट्रिक) सभी विषय 138 100 प्रश्न, 50 उत्तर अनिवार्य 30 प्रश्न, 15 उत्तर अनिवार्य 8 प्रश्न, 4 उत्तर अनिवार्य 50 से अधिक MCQ हल करने पर केवल पहले 50 की जांच होगी
12वीं (इंटरमीडिएट) रसायन विज्ञान (70 मार्क्स) 96 70 प्रश्न, 35 उत्तर अनिवार्य 20 प्रश्न, 10 उत्तर अनिवार्य 6 प्रश्न, 3 उत्तर अनिवार्य सभी विषयों में यही पैटर्न, 15 मिनट का कूल-ऑफ टाइम मिलेगा
विज्ञापन

BSEB 10th-12th Model Paper 2026: कैसे डाउनलोड करें पीडीएफ

  • सबसे पहले आप biharboardonline.com वेबसाइट जाएं।।
  • होमपेज के नेविगेशन में "मॉडल पेपर 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) चुनें।
  • अब आप संबंधित कक्षा के मॉडल पेपर डाउनलोड पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • डाउनलोड करने के लिए मनचाहा विषय चुनें और PDF लिंक पर क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें