मॉडल पेपर क्यों है जरूरी?
इससे पता चलता है कि परीक्षा में कितने सवाल होंगे, कितने नंबर के होंगे और कितने सवाल हल करने होंगे। मॉडल पेपर हल करने से छात्र सीखते हैं कि पूरे पेपर को समय में कैसे पूरा करें। कौन से सवाल ज्यादा अंक देते हैं और किस तरह से नंबर कटेंगे, यह समझ आता है।
मॉडल पेपर हल करने से छात्र अपनी तैयारी की स्थिति और कमजोर हिस्सों को पहचान सकते हैं। वस्तुनिष्ठ, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय सवालों के पैटर्न को समझने में मदद मिलती है।
BSEB 10वीं और 12वीं मॉडल पेपर पैटर्न
| कक्षा |
विषय/कुल मार्क्स |
कुल प्रश्न |
मल्टीपल चॉइस (MCQ) |
शॉर्ट आंसर |
लॉन्ग आंसर |
नोट्स |
| 10वीं (मैट्रिक) |
सभी विषय |
138 |
100 प्रश्न, 50 उत्तर अनिवार्य |
30 प्रश्न, 15 उत्तर अनिवार्य |
8 प्रश्न, 4 उत्तर अनिवार्य |
50 से अधिक MCQ हल करने पर केवल पहले 50 की जांच होगी |
| 12वीं (इंटरमीडिएट) |
रसायन विज्ञान (70 मार्क्स) |
96 |
70 प्रश्न, 35 उत्तर अनिवार्य |
20 प्रश्न, 10 उत्तर अनिवार्य |
6 प्रश्न, 3 उत्तर अनिवार्य |
सभी विषयों में यही पैटर्न, 15 मिनट का कूल-ऑफ टाइम मिलेगा |