इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
अब इंटरमीडिएट (12वीं) की विशेष और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने की नई अंतिम तारीख 15 अप्रैल 2025 है। वहीं, मैट्रिक (10वीं) की विशेष और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन 16 अप्रैल 2025 तक किया जा सकता है।
सबसे पहले बिहार बोर्ड ने जारी किए थे नतीजे
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम 25 मार्च को और 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम 29 मार्च को घोषित किए थे। इंटर परीक्षा में इस साल 86.50 प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की। जबकि हाईस्कूल में जबको कुल 82 प्रतिशत छात्र सफल हुए है।
इंटर की परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 के बीच आयोजित की गई थी, वहीं कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी के बीच आयोजित की गई थीं। इस साल बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए 15,85,868 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 8,18,122 लड़कियां और 7,67,746 लड़के परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 12वीं में कुल 12,92,313 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इनमें 6,41,847 लड़कियां और 6,50,466 लड़के शामिल थे।
BSEB Bihar Board 2025: विशेष और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले छात्र बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध 'कम्पार्टमेंट/स्पेशल फॉर्म 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- नए पंजीकरण पैनल के तहत, परीक्षा का प्रकार और जिला चुनें।
- रोल कोड और रोल नंबर सबमिट करें और कैप्चा भरें।
- अब, 'रजिस्टर' बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद सभी जरूरी विवरण को भरें और फॉर्म को सबमिट करें।
- फॉर्म के पूर्ण होने के बाद एक प्रिंटआउट ले लें।