परीक्षा में कितने छात्र हुए शामिल?
बिहार बोर्ड के अनुसार इस वर्ष कुल 62,273 छात्रों ने 10वीं स्पेशल और कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 7,621 छात्र स्पेशल परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 54,652 छात्रों ने कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन किया था। परीक्षा का आयोजन राज्यभर में 114 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। पटना जिले में कुल 2,954 छात्रों के लिए 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
क्यों है आपत्ति दर्ज करना जरूरी?
उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कर छात्रों को यह अवसर मिलता है कि वे किसी भी संभावित त्रुटि को सुधारने में भूमिका निभा सकें। इससे न केवल पारदर्शिता बनी रहती है, बल्कि मेरिट और फाइनल रिजल्ट पर भी सकारात्मक असर पड़ता है।
कैसे दर्ज करें आपत्ति?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Register objection regarding answer key…” लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवश्यक विवरण भरें।
- इसके बाद उत्तर कुंजी के प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज करें।
- प्रमाण सहित अपना फॉर्म सबमिट करें।