चयनित विद्यार्थियों को पटना में मिलेगी मुफ्त कोचिंग
इस योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को पटना में दो वर्षीय आवासीय कोचिंग दी जाएगी, जिसमें पूरी तरह से निःशुल्क रहना, खाना और कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कोर्स के दौरान विद्यार्थियों को प्रसिद्ध कोचिंग संस्थानों में पढ़ा चुके अनुभवी शिक्षकों द्वारा पढ़ाया जाएगा। इन शिक्षकों की मदद से छात्रों को जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं की गहराई से तैयारी कराई जाएगी।
चयन प्रक्रिया
सभी पात्र छात्रों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और कोटिवार सीट उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़े: JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस्ड के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री-मैथमेटिक्स का सिलेबस जारी, अभी डाउनलोड करें पीडीएफ
बीएसईबी नीट-जेईई फ्री कोचिंग एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी निम्न तरीके से प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://coaching.biharbordonline.com पर जाएं।
- होम पेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड (2026-2028) फॉर क्लास 11 स्टेडेंट्स लिंक पर क्लिक करें।
- अपना बीएसईबी यूनिक आई या एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
एडमिट कार्ड में समस्या हो तो कहां करें संपर्क?
अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की परेशानी आ रही हो, तो तुरंत ऑफिसियल हेल्पलाइन नंबर से संपर्क करें।
हेल्पलाइन नंबर: 9155191194, 8308266481
ई-मेल: freecoachingstudenthelp@gmail.com