2 अप्रैल तक तक करें आवेदन
बोर्ड के अनुसार, इंटरमीडिएट स्पेशल परीक्षा और कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 तक चलेगी।
इन दोनों परीक्षाओं के परिणाम 31 मई 2026 तक घोषित किए जाने की संभावना है। इससे छात्रों को उसी शैक्षणिक सत्र में आगे की पढ़ाई के लिए उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने का मौका मिलेगा और उनका साल खराब नहीं होगा।
ऐसे करें चेक रिजल्ट
जो छात्र अपना इंटरमीडिएट रिजल्ट देखना चाहते हैं, वे अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
- यहां रिजल्ट पेज पर जाएं, जिसका पता है: amarujala.com/results
- अब यहां बिहार बोर्ड चुनें।
- अब इंटरमीडिएट परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर डालें और सबमिट करें।
- परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
- सभी जानकारी ध्यान से जांच लें और मार्कशीट डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।
बता दें कि इस साल घोषित इंटरमीडिएट रिजल्ट में कुल पास प्रतिशत 85.19% रहा। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 86.23% और लड़कों का 84.09% दर्ज किया गया, जो कुल मिलाकर बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है।