फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB Inter Exam Dates 2021: बारहवीं की परीक्षाओं के लिए बिहार बोर्ड ने जारी की संशोधित डेटशीट

Tue, 15 Dec 2020 01:46 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

BSEB Inter Exam Dates 2021: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने मंगलवार को बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए संशोधित शेड्यूल जारी किया है।  संशोधित डेटशीट के मुताबिक, सूबे में अब बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 1 फरवरी 2021 से शुरू होंगी और 13 फरवरी 2021 तक चलेंगी। गौरतलब है कि इससे पहले बारहवीं की परीक्षाएं 2 फरवरी 2021 से लेकर 13 फरवरी 2021 तक होनी थी। लेकिन, अब दो फरवरी की जगह एक दिन पहले ही परीक्षा शुरू होगी।

विज्ञापन


दो पालियों में होगी परीक्षा
बारहवीं कक्षा की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। बीएसईबी इंटरमीडिएट छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 9 से 18 जनवरी 2021 तक होंगे। पहली पाली में आईएससी छात्रों के लिए भौतिक विज्ञान का पेपर  होगा और दूसरी पाली में आईए छात्रों के लिए राजनीति विज्ञान का पेपर होगा और वॉकेशन छात्रों के लिए हिंदी का पेपर दूसरी शिफ्ट में होगा।

इसे भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, 14 फरवरी 2021 को परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन



पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगी। जबकि, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1.45 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। एनआरबी ( NRB), एमबी अंग्रेजी, एमबी उर्दू और एमबी मैथिली के पेपर सुबह 9:30 बजे से 11:45 बजे तक होंगे। परीक्षा शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों को 15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें