25 अप्रैल से 04 मई के बीच आयोजित हुईं थीं परीक्षाएं
बीएसईबी की ओर से विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय के लिए कंपार्टमेंट और विशेष परीक्षा 25 अप्रैल से 04 मई के बीच आयोजित की गई थी। इस साल, कुल 44,084 ने कंपार्टमेंटल परीक्षा में भाग लिया, जिसमें से कुल 2,115 छात्र इंटर- विशेष परीक्षा में शामिल हुए थे। कंपार्टमेंट परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी जो एक या दो विषयों में फेल हो गए थे, जबकि बीएसईबी इंटर-स्पेशल परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी, जो बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे।
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट का पास प्रतिशत
बीएसईबी इंटर कंपार्टमेंट और स्पेशल परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमशः 62.53 फीसदी और 67.52 फीसदी रहा है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, साइंस स्ट्रीम में पासिंग प्रतिशत 56.87 फीसदी, ह्यूमैनिटीज पास प्रतिशत 69.64 फीसदी, कॉमर्स स्ट्रीम में 73.16 फीसदी और वोकेशनल स्ट्रीम में 92.31 फीसदी रहा। गौरतलब है कि पिछले साल के 78.04 फीसदी की तुलना में इस वर्ष उत्तीर्ण प्रतिशत बढ़कर 80.15 फीसदी हो गया है।