Bihar Board Class 12th Dummy Admit Card: अगर आप भी बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की 2026 की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए पंजीकृत विद्यार्थियों के डमी प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। यदि किसी विद्यार्थी के प्रवेश पत्र में कोई त्रुटि है तो इसे प्रधानाचार्य के जरिये सुधारा जा सकता है।
कॉलेज कोड या फिर स्टूडेंट का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि भरकर सबमिट बटन पर क्लिक कर आसानी से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा हर साल डमी एडमिट कार्ड नवंबर महीने में जारी किया जाता है और इस बार 2026 का एडमिट कार्ड भी नवंबर में ही जारी कर दिया गया है। कक्षा 10वीं और 12वीं का डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।