अरवल जिले को छोड़कर सभी जिलों के लिए नोटिस
पुनरीक्षण के बाद जिन परीक्षार्थियों के प्राप्तांक या परीक्षाफल में परिवर्तन हुआ है, उनका संशोधित परीक्षाफल भी समिति की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध वेब प्रति के माध्यम से अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं।
यह सूचना अरवल जिले को छोड़कर सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों, संबंधित प्रशिक्षण संस्थानों और परीक्षार्थियों के लिए जारी की गई है।