फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar DEIEd Admit Card: बिहार डीएलएड सेकंड डमी प्रवेश पत्र जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं डाउनलोड

Thu, 05 Feb 2026 04:39 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar D.El.Ed Admit Card: बिहार डीएलएड सेकंड डमी प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar DEIEd 2nd Dummy Admit Card OUT: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डीप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET) के लिए दूसरा डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो छात्र इस परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं, वे इसे आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

 
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। यह एडमिट कार्ड 10 फरवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

त्रुटि सुधार और श्रेणी परिवर्तन की जानकारी

अगर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड या आवेदन में किसी भी तरह की गलती दिखाई दे, तो उन्हें तुरंत अपने स्कूल के अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। जो छात्र अपनी श्रेणी को अनारक्षित (General) में बदलना चाहते हैं, उन्हें इसके लिए 200 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। ध्यान रखें कि अंतिम तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

BSEB D.El.Ed 2nd Dummy Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आपका BSEB D.El.Ed 2026 एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और सुरक्षित स्थान पर रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें