शिक्षा विभाग ने साफ कहा है कि अगर पात्र छात्र 15 सितंबर 2025 तक रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं करते हैं, तो यह मान लिया जाएगा कि वे योजना का लाभ लेने में रुचि नहीं रखते। इसके बाद उन्हें कोई दूसरा मौका नहीं मिलेगा।
बैंक अकाउंट से जुड़ी शर्त
छात्र का बैंक खाता उसके अपने नाम से होना चाहिए। यह खाता किसी राष्ट्रीयकृत बैंक, मान्यता प्राप्त निजी बैंक या इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की बिहार स्थित शाखा में होना आवश्यक है। अगर आवेदन में किसी भी तरह की तकनीकी समस्या आती है तो छात्र 9534547098, 8986294256 या mkuymatric2022@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन?
- आवेदन MedhaSoft पोर्टल (medhasoft.bihar.gov.in) पर करना होगा।
- आवेदन के बाद छात्र को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर User ID और Password मिलेगा।
- इसके बाद छात्र स्कॉलरशिप फॉर्म को भर सकते हैं।
विस्तृत जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट www.state.bihar.gov.in/prdbihar देखी जा सकती है।