इन जिलों के बदले गए सेंटर
बदले गए जिलों में मुंगेर, लखीसराय, बेगूसराय, शेखपुरा, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, वैशाली, बक्सर, सीवान, गया आदि शामल हैं।
परीक्षा तिथि और समय
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू करेगा। परीक्षा की शुरुआत मातृभाषा के पेपर के साथ होगी। वहीं, अंतिम परीक्षा 25 फरवरी को आयोजित होगी, जो व्यावसायिक ऐच्छिक विषय की होगी। बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 9:30 बजे शुरू होगी और दोपहर 12:45 बजे समाप्त होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।