Bihar STET Answer Key 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तर कुंजी को चुनौती देने की समय सीमा बढ़ा दी है। इसके साथ ही बोर्ड ने उन अभ्यर्थियों के लिए भी एडवाइजरी जारी की है जो उत्तर कुंजी को चुनौती देना चाहते हैं। पहले चुनौती देने की अंतिम तिथि 27 नवंबर, 2025 थी, जिसे अब बढ़ाकर 28 नवंबर, 2025 कर दिया गया है।
बिहार एसटीईटी 2025 के पेपर-1 और पेपर-2 की अनंतिम उत्तर कुंजी 24 नवंबर, 2025 को जारी की गई थी। परीक्षा 14 अक्तूबर और 16 नवंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी। जो भी उम्मीदवार उत्तर कुंजी को चुनौती देना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org के जरिए ऐसा कर सकते हैं।