BSEB Matric Result 2023 Out: बीएसईबी की ओर से बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा में कुल 71,632 विद्यार्थियों ने भाग लिया था।
BSEB Matric Result 2023 Out: बीएसईबी की ओर से बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा में कुल 71,632 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इनमें से कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होने वालों की संख्या 68,353 थी। इनमें से 19,915 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। यानी की रिजल्ट 29.14 फीसदी पास हुए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा विशेष परीक्षा में 3279 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 1254 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। बीएसईबी की ओर से बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा के लिए भी मुख्य परीक्षा की तरह ही इंतजाम किए गए थे।
Trending Videos
परीक्षाफल की घोषणा बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने की। उन्होंने बिहार बोर्ड देश का पहला शिक्षा बोर्ड है, जिसने रिकॉर्ड समय में सबसे पहले परीक्षा, नतीजे और कंपार्टमेंट परीक्षा और उनके नतीजे घोषित किए हैं। यह एक बड़ी उपलब्धि है।