छात्रों को विशेष परीक्षा से मिल रहा एक और मौका
बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित विशेष परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो किसी वैध कारण से वार्षिक परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे। बीएसईबी की यह पहल छात्रों को उसी शैक्षणिक वर्ष में अपनी योग्यता साबित करने का एक और अवसर प्रदान करती है, ताकि वे अगले नियमित सत्र का इंतजार किए बिना आगे की पढ़ाई या करियर की तैयारी कर सकें।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
बीएसईबी कक्षा 12वीं की विशेष परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (biharboardonline.org) वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर "बिहार बोर्ड इंटर विशेष परीक्षा एडमिट कार्ड 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज पर आवश्यक विवरण (जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि आदि) भरें।
- 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड में दिए गए सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांच लें।
- भविष्य के लिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर प्रिंट कर लें।