फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB Bihar Board: 10वीं बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां है सीधा लिंक 

Mon, 13 Jan 2020 11:02 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB - Bihar School Education Board) ने 2020 की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने ये एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए हैं। जो छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अब बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड के लिए सीधा लिंक आपको आगे इस खबर में भी मिल जाएगा। यहां से आप आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन


समिति ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे अपना एडमिट कार्ड अच्छी तरह से जांच लें। इस पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से पढ़ लें। अगर किसी तरह की गलती मिलती है, तो इसके संबंध में तुरंत बोर्ड को सूचना दें, ताकि उस गलती में सुधार किया जा सके।

ये भी पढ़ें : दुनियाभर में लोकप्रिय हैं ये 12 आविष्कार, लेकिन पछता रहे हैं इन्हें खोजनेवाले
विज्ञापन


Bihar Board class 10 Matric admit card 2020: ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसका लिंक नीचे दिया गया है।
  • कक्षा 10वीं मैट्रिक 2020 एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना स्कूल कोड, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि दर्ज करें और सर्च बटन पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा। इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट लेकर सुरक्षित रख लें।

एडमिट कार्ड में किसी तरह की त्रुटि रह जाने की स्थिति में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने परीक्षार्थियों को सुधार का मौका दिया है।

विज्ञापन


इस संबंध में परीक्षा समिति के परीक्षा नियंत्रक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि जिन परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र में फोटो की त्रुटि है, उन्हें परीक्षा में शामिल करने से पहले उनका भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए परीक्षार्थी को अपना आधार कार्ड, वोटर आइडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट या फोटोयुक्त बैंक पासबुक में से किसी एक को केंद्र अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। ये आईडी प्रूफ किसी राजपत्रित पदाधिकारी द्वारा सत्यापित होना चाहिए।


डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें