BSEB Bihar Board 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB)ने बीएसईबी कक्षा 12वीं स्क्रूटनी और कम्पार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। जो छात्र अपने अंकों से असंतुष्ट हैं, वे 1 अप्रैल, 2025 से आठ अप्रैल 2025 तक स्क्रूटिनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसी अवधि में इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा और कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2025 के लिए भी ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। इसके लिए छात्र बीएसईबी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इन परीक्षाओं का परिणाम 31 मई 2025 तक जारी करने का लक्ष्य है, ताकि विद्यार्थी समय पर उच्च शिक्षा में प्रवेश ले सकें। अधिक जानकारी के लिए BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर देखें।
BSEB 12th Scrutiny 2025: स्क्रूटनी (उत्तर पुस्तिका पुनः जांच)
यदि किसी छात्र को लगता है कि उसके अंकों की गणना गलत हुई है और उसे अधिक अंक मिलने चाहिए थे, तो वह स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है। इस प्रक्रिया में उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच की जाती है, और यदि किसी प्रश्न का मूल्यांकन गलत हुआ हो, तो उसमें सुधार किया जाता है।
स्क्रूटनी और कम्पार्टमेंट परीक्षा के बीच अंतर
बिहार बोर्ड कक्षा 12 स्क्रूटनी 2025 और बिहार बोर्ड कक्षा 12 कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 के बीच एक महत्वपूर्ण अंतर है। स्क्रूटनी में, यदि छात्र अंकों से संतुष्ट नहीं है तो छात्रों की उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच की जाती है। दूसरी ओर, यदि छात्र एक या दो विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो पाते हैं तो उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होना पड़ता है।
स्क्रूटनी के लिए आवेदन शुल्क
जो छात्र अपने बीएसईबी कक्षा 12 परिणाम 2025 से संतुष्ट नहीं हैं या परीक्षा में असफल रहे हैं, वे 120 रुपये प्रति विषय शुल्क के साथ एक आवेदन पत्र भरकर स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
BSEB Bihar Board 12th Scrutiny 2025: स्क्रूटनी के लिए ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले छात्र बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर उपलब्ध 'बीएसईबी 12वीं स्क्रूटनी फॉर्म 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- नए पंजीकरण पैनल के तहत, परीक्षा का प्रकार और जिला चुनें।
- रोल कोड और रोल नंबर सबमिट करें और कैप्चा भरें।
- अब, 'रजिस्टर' बटन पर क्लिक करें।
- बिहार 12वीं स्क्रूटनी आवेदन 2025 भरकर और सबमिट करें।
- आवश्यक शुल्क का भुगतान करें और उसकी एक प्रति अपने पास रख लें।