1 अप्रैल से कर सकेंगे स्क्रूटनी और कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन
स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 01 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 07 अप्रैल 2026 तक चलेगी। कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी भी इसी दौरान कंपार्टमेंटल का फॉर्म भर सकेंगे। विद्यार्थियों को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन दर्ज करना होगा। बोर्ड ने कहा है कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी बाद में उपलब्ध कराई जाएगी।
Bihar Board 10th Result: स्क्रूटनी करने पर क्या होता है?
विद्यार्थियों की ओर से स्क्रूटनी के लिए अप्लाई करने पर इस प्रक्रिया में बोर्ड मुख्य रूप से तीन चीजों की जांच करता है।
- पहला: क्या सभी उत्तरों का मूल्यांकन हुआ है?
- दूसरा: क्या अंकों के योग में कोई त्रुटि है?
- तीसरा: क्या मुख्य पृष्ठ पर अंक सही तरीके से अंकित है?
इस प्रक्रिया से कई बार छात्रों के अंकों में बढ़ोतरी होती है, जिससे उनके कुल प्रतिशत और श्रेणी में भी सुधार हो सकता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर अपनी चुनौती दर्ज करा दें।
Bihar Board 10th Result: नहीं बर्बाद होगा बच्चों का वर्ष
कंपार्टमेंटल परीक्षाओं का परिणाम 31 मई, 2026 तक जारी करने की योजना बनाई गई है। बोर्ड का मानना है कि अगर मई के अंत तक नतीजे आ जाते हैं, तो सफल होने वाले विद्यार्थी बिना किसी देरी के इसी सत्र यानी की 2026-27 में ही उच्च माध्यमिक विद्यालयों या कॉलेजों में नामांकन ले सकेंगे। इससे विद्यार्थियों का एक साल बर्बाद होने से बच जाएगा और वे अपने साथियों के साथ ही आगे की पढ़ाई जारी रख पाएंगे।