किन विद्यार्थियों को देना होगा यह एग्जाम
- बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि केवल 75% या उससे अधिक उपस्थिति वाले विद्यार्थी ही इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
- यह परीक्षा 2026 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले नियमित, स्वतंत्र और क्वालिफाइंग कोटि के छात्रों के लिए है।
वहीं, पूर्ववर्ती (Ex-student), कंपार्टमेंटल या सुधार (Improvement) श्रेणी के विद्यार्थियों को इस परीक्षा में बैठने की आवश्यकता नहीं है।
सेंटअप परीक्षा में पास होना जरूरी
बिहार बोर्ड ने कहा है कि सेंटअप परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जो विद्यार्थी इस परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहेंगे या शामिल नहीं होंगे, उन्हें 2026 की मुख्य परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) जारी नहीं किया जाएगा।
परीक्षा दो पालियों में होगी-
- पहली पाली: सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 तक
- दूसरी पाली: दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक
प्रत्येक परीक्षा की शुरुआत में 15 मिनट का "कूल ऑफ टाइम" मिलेगा, ताकि विद्यार्थी प्रश्नपत्र को ध्यान से पढ़ सकें।