फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB: विद्यालयों के लिए जरूरी अपडेट, इन छात्रों का आवेदन शुल्क देना होगा वापिस

Fri, 28 Mar 2025 12:24 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BSEB: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर कक्षा में ओएफएसएस के जरिए नामांकित छात्रों से लिया गया 200 रुपये आवेदन और विवरणिका शुल्क स्कूलों और कॉलेजों को लौटाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSEB: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटर (12वीं) कक्षा में ओएफएसएस (OFSS) के माध्यम से नामांकन लेने वाले छात्रों से 200 आवेदन शुल्क और विवरणिका शुल्क लिया था। अब यह राशि संबंधित विद्यालयों/महाविद्यालयों को वापस की जानी है। यह राशि उन सभी स्कूलों और कॉलेजों को वापस की जाएगी, जिन्होंने अपने छात्रों का नामांकन ओएफएसएस के माध्यम से कराया था।

विज्ञापन


कुछ विद्यालयों/महाविद्यालयों ने अब तक अपना बैंक खाता विवरण जमा नहीं किया है या गलत जानकारी दी है। इसी कारण समिति उनके खाते में पैसा नहीं भेज पा रही है। ऐसे संस्थानों की सूची OFSS की आधिकारिक वेबसाइट (ofssbihar.net) पर उपलब्ध है।
 

क्या है इसका प्रोसेस?

जिन विद्यालयों/महाविद्यालयों का नाम इस सूची में है, उनके प्रधानाचार्य/प्रभारी प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक को अपने संस्थान का सही बैंक खाता विवरण 28 मार्च 2025 से 02 अप्रैल 2025 के बीच ओएफएसएस पोर्टल पर अपडेट करना अनिवार्य है। अगर इस समय सीमा के भीतर सही जानकारी नहीं दी गई, तो राशि वापस करने की प्रक्रिया में देरी हो सकती है। इसलिए सभी स्कूल और कॉलेज जल्द से जल्द अपने बैंक खाते की सही जानकारी दर्ज करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों को इन विवरणों को सही से भरना होगा:

 
  • बैंक खाता संख्या
  • खाता धारक (संस्थान) का नाम
  • बैंक का नाम
  • बैंक IFSC कोड (ध्यान दें कि Zero (0) और Letter ‘O’ को सही से दर्ज करें)
  • बैंक शाखा का नाम

ऐसे करें अपडेट  

  • सबसे पहले आप OFSS पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • अब "College Information" सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद "Manage Bank" लिंक पर जाएं।
  • अब "Add" बटन पर क्लिक करके बैंक विवरण भरें।
  • OTP जनरेट करने के लिए "Click Here For OTP" पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें।
  • अंत में "Submit" बटन पर क्लिक करें।

जरूरी जानकारी

सभी विद्यालयों/महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्रभारी प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक को अनिवार्य रूप से यह विवरण अपडेट करना होगा। यदि बैंक खाता विवरण समय पर नहीं भरा गया, तो शुल्क वापसी संभव नहीं होगी, और इसकी पूरी जिम्मेदारी शिक्षण संस्थान की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें