कल शाम तक दर्ज करें आपत्ति
बोर्ड ने उत्तर कुंजी जारी करने के साथ ही इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज करने के लिए विंडो भी खोल दी है। उम्मीदवार 21 मई, 2025 तक इसके खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं। आपत्तियां उठाने का लिंक कल शाम 4 बजे तक सक्रिय रहेगा।
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा शुक्रवार, 2 मई 2025 से शुरू होकर 13 मई 2025 को समाप्त हुई। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई थी- पहला सत्र सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित किया गया था।
परीक्षा में मिला 15 मिनट का कूलऑफ समय
दोनों सत्रों में छात्रों को 15 मिनट का कूल-ऑफ समय दिया गया था। कूल-ऑफ समय का उद्देश्य छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने में सक्षम बनाना है। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 14 मई 2025 से 15 मई 2025 के बीच आयोजित की गईं।
ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी
उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट object.biharboardonline.com और biharboardonline.com पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध बीएसईबी इंटर कम्पार्टमेंट परीक्षा 2025 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करें और आपकी उत्तर कुंजी प्रदर्शित हो जाएगी।
- उत्तर कुंजी की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।