स्क्रूटनी में क्या-क्या होगा सुधार?
स्क्रूटनी के दौरान उत्तरपुस्तिका की पूरी जांच की जाती है। अगर अंदर के पन्नों के अंक मुख्य पेज पर नहीं चढ़ाए गए हैं, तो उन्हें सही किया जाएगा। अंकों के जोड़ में कोई गलती होने पर उसे भी ठीक किया जाएगा। इसके अलावा, अगर किसी प्रश्न या उसके किसी हिस्से की जांच नहीं हुई है, तो उसका मूल्यांकन करके अंक बढ़ाए जा सकते हैं।
स्क्रूटनी के बाद रिजल्ट और नियम
स्क्रूटनी के बाद अंक बढ़ भी सकते हैं, घट भी सकते हैं या पहले जैसे ही रह सकते हैं। यदि कोई छात्र दो विषयों में फेल है और उसने स्क्रूटनी के साथ कम्पार्टमेंट परीक्षा भी दी है, और स्क्रूटनी के बाद पास हो जाता है, तो उसी परिणाम को मान्य माना जाएगा, कम्पार्टमेंट परीक्षा का नहीं।