उत्तीर्ण प्रतिशत में 0.32% की गिरावट
2026 में मैट्रिक वार्षिक परीक्षा का आयोजन प्रदेश में स्थित कुल 1,699 परीक्षा केंद्रों पर 17 से 25 फरवरी 2026 तक किया गया। रिजल्ट आज 29 मार्च को घोषित कर दिया गया है। इस बार कुल 81.79% बच्चों ने परीक्षा पास की है। 2025 में उत्तीर्ण प्रतिशत 82.11% रहा था, जो इस बार से अधिक है। इस प्रकार कुल उत्तीर्ण प्रतिशत में 0.32% की मामूली गिरावट दर्ज की गई है।
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां चेक करें...
साल 2026 के आंकड़े
वर्ष 2026 में बिहार बोर्ड की मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में 15,10,928 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 7,26,057 छात्र और 7,84,871 छात्राएं थीं। कुल 12,35,743 विद्यार्थियों ने मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की है। इनमें प्रथम श्रेणी में सफल विद्यार्थी 4,43,723, द्वितीय श्रेणी में 4,75,511 और तृतीय श्रेणी में 3,03,103 विद्यार्थी सफल हुए हैं। 2026 में कुल उत्तीर्ण छात्रों की संख्या 6,01,390 और कुल उत्तीर्ण छात्राओं की संख्या 6,34,353 है।
उत्तीर्ण छात्राओं की संख्या उत्तीर्ण छात्रों से अधिक है। हालांकि, उत्तीर्ण प्रतिशत में छात्र आगे हैं। यदि गणना की जाए तो छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.82% और छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.82% है।
टॉप-10 की सूची में 139 विद्यार्थियों ने जगह बनाई। पुष्पांजलि कुमारी और सबरीन परवीन ने 492 (98.4%) अंकों के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया है।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स...
| विवरण |
संख्या / प्रतिशत |
| कुल परीक्षार्थी |
15,10,928 |
| कुल छात्र |
7,26,057 |
| कुल छात्राएं |
7,84,871 |
| कुल उत्तीर्ण विद्यार्थी |
12,35,743 |
| कुल उत्तीर्ण प्रतिशत |
81.79% |
| उत्तीर्ण छात्र |
6,01,390 |
| उत्तीर्ण छात्राएं |
6,34,353 |
| छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत |
82.84% |
| छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत |
80.86% |
| प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण |
4,43,723 |
| द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण |
4,75,511 |
| तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण |
3,03,103 |
| टॉप-10 में कुल विद्यार्थी |
139 |
| टॉपर |
पुष्पांजलि कुमारी, सबरीन परवीन (492 अंक, 98.4%) |