फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB: बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, कल शाम चार बजे तक जरूर कर लें ये काम

Wed, 22 May 2024 05:28 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BSEB 10th Answer Key: बिहार बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिन भी छात्रों ने ये परीक्षा दी थी, वे उत्तर कुंजी की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
विज्ञापन
Answer Key (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSEB 10th Compartment Exam: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट और विशेष परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट (biharboardonline.bihar.gov.in.) पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को इसके खिलाफ आपत्ति उठाने का भी विकल्प दिया गया है।

विज्ञापन


बीएसईबी कंपार्टमेंट परीक्षा उत्तर कुंजी के बाद बोर्ड अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा, इसी के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा। बीएसईबी ने 10वीं और 12वीं, दोनों कक्षाओं की कंपार्टमेंट परीक्षाओं की उत्तर कुंजी जारी की है। जो छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे उत्तर कुंजी डाउनलोड कर अपने अंकों की गणना कर सकते हैं।

विज्ञापन

कल तक दर्ज करें आपत्ति

मैट्रिक और इंटर दोनों कंपार्टमेंट/विशेष परीक्षाओं में, पचास प्रतिशत प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के थे, जिनका उत्तर छात्रों ने ओएमआर शीट पर दिया था। यदि उम्मीदवारों को अनंतिम उत्तर कुंजी पर आपत्ति है, तो वे biharboardonline.bihar.gov.in और object.biharboardonline.com पर दिए गए उत्तर कुंजी आपत्ति लिंक का उपयोग करके 23 मई को शाम 4 बजे तक इसे जमा कर सकते हैं।

वार्षिक मैट्रिक परीक्षा का परिणाम 31 मार्च को घोषित किया गया था। कक्षा 10 की परीक्षा में 16,64,252 (8,58,785 लड़कियां और 8,05,467 लड़के) उपस्थित हुए और 13,79,842 उत्तीर्ण हुए। पास प्रतिशत 82.91 फीसदी रहा।

बोर्ड ने 23 मार्च को इंटर का रिजल्ट घोषित किया था। परीक्षा देने वाले 1291684 छात्रों में से 1126439 ने इसे पास किया। पास प्रतिशत 87.21 फीसदी रहा।

बिहार बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए एक ही वर्ष में अपनी कक्षा उत्तीर्ण करने का एक और मौका है यदि वे वार्षिक परीक्षा के दो या अधिक विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो पाते हैं।

बिहार बोर्ड की विशेष परीक्षा उन लोगों के लिए है जो फॉर्म जमा करने में देरी के कारण वार्षिक परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें