29 दिसंबर से उठा सकेंगे आपत्ति, इतना होगा शुल्क
ओडिशा स्थित बीएसई द्वारा ओटीईटी परीक्षा की उत्तर कुंजी को चुनौती देने की प्रक्रिया 29 दिसंबर को सुबह 11 बजे से शुरू होगी। अनंतिम उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 4 जनवरी है।
प्रत्येक उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये जमा करने होंगे। उम्मीदवारों को अपनी आपत्तियों के समर्थन में प्रामाणिक दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे, जिनका विश्लेषण प्रश्न विश्लेषण समिति द्वारा किया जाएगा। ईमेल, डाक या व्यक्तिगत रूप से भेजे गए किसी भी आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
OTET Marking Scheme: ओटीईटी की मार्किंग स्कीम
अंकन प्रणाली के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को एक अंक दिया जाएगा और परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है। बीएसई ओडिशा ने 17 दिसंबर को दो शिफ्टों में ओटीईटी के पहले और दूसरे पेपर आयोजित किए।
ओटीईटी के आधिकारिक बयान में कहा गया, "उक्त समिति द्वारा विवादित उत्तरों के विस्तृत विश्लेषण के बाद ओटीईटी 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। परिणाम समिति द्वारा निर्धारित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर घोषित किया जाएगा। प्रश्न विश्लेषण समिति का निर्णय अंतिम और उम्मीदवारों के लिए बाध्यकारी होगा।"
ओटीईटी 2025 उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है जो राज्य में सरकारी, निजी सहायता प्राप्त स्कूलों और निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षक बनने की इच्छा रखते हैं।
OTET Answer Key 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी
उम्मीदवार उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
- बीएसई ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाएं।
- लेटेस्ट अपडेट्स या नोटिफिकेशन्स सेक्शन में जाएं।
- ओटीईटी आंसर की 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- अपने एग्जाम के अनुसार पेपर 1 या पेपर 2 चुनें।
- पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और सेव करें।