BSE Odisha Result: रिजल्ट घोषणा की तैयारी
ओडिशा के स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने कहा कि मैट्रिक परीक्षा परिणाम के प्रकाशन की प्रक्रिया चल रही है और हम कुछ दिनों में परिणाम घोषित करने की उम्मीद करते हैं। बीएसई द्वारा परिणामों के त्रुटि रहित प्रकाशन के लिए पर्याप्त उपाय किए गए हैं।
इस साल 29 अप्रैल से 07 मई तक आयोजित कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए 5,85,730 छात्र उपस्थित हुए। कक्षा 10वीं की परीक्षा राज्यभर में 3,540 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षाएं कोविड सेफ्टी प्रोटोकॉल के अनुसार ऑफलाइन मोड में आयोजित की गईं थीं।
BSE Odisha Result: SMS के जरिए भी मिलेगा 10वीं का रिजल्ट
ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट एसएमएस के जरिए भी मिलेगा। 10वीं परिणाम एसएमएस के माध्यम से प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर न्यू मैसेज में 'OR10 रोल नंबर>' टाइप करना होगा और 5676750 पर भेजना होगा। बता दें कि पिछले साल, बीएसई ओडिशा कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में उत्तीर्ण प्रतिशत 97.89 फीसदी रहा था।